Ranchi

Mar 28 2024, 21:10

23 मार्च को रांची के चर्च रोड कपड़ा मंडी में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार

राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना अंतर्गत चर्च रोड कपड़ा मंडी में विगत दिनों कपड़ा खरीदारी कर रहे बाजूद्विन उर्फ छोटू रंगसांज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या कांड का खुलासा करते हुए रांची सिटी एसपी ने एक अभियुक्त की गिरफ्तारी होने की जानकारी दी।

सीटीएसपी ने बताया कि विगत 23 मार्च को राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना की घटना है, कपड़ा खरीदने के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों के द्वारा षड्यंत्र के तहत एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड मामले के अनुसंधान के क्रम में फिरदोस खान उर्फ गुड्डू खान की गिरफ्तारी की गई, गिरफ्तार व्यक्ति का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में हत्या के मामले में अपने कुछ साथियों के साथ पुरानी दुश्मनी के कारण अपनी संलिप्तता बताया।

Ranchi

Mar 28 2024, 20:30

जेएमएम ईडी के कारण अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने से भी ड्रंरने लगी है

रांची: लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा झारखंड में 14 में से 13 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दी है। कांग्रेस ने भी तीन सीटो पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी तो वही झामुमो अभी तक एक भी नाम की घोषणा नहीं की।

इस पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमारी पार्टी को ऐसा लगता है कि जैसे ही हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी वैसे ही प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कस्ता दिखेगा।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो बहुत सारे ऐसे प्रत्याशी है जो ईडी के डर से चुनाव में नहीं उतारना चाहते और कुछ ईडी से बचने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

जेएमएम के केंद्रीय सचिव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर के द्वारा चुनावी बॉन्ड मामले पर की गई टिप्पणी पर कहा कि, उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ देश का सबसे बड़ा घोटाला नहीं बल्कि दुनिया का सबसे स्कैम है। उनकी यह कही हुई बात अब सत्य साबित हो रहा है।

Ranchi

Mar 28 2024, 19:57

जेएमएम छोड़ भाजपा का दामन थामने के बाद सीता सोरेन आयी राँची,जेएमएम पर कटाक्ष करते हुए बोली,इस पार्टी में दलालों की लगी जमघट

जेएमएम को छोड़ बीजेपी का दामन थामने के बाद सीता सोरेन को दुमका लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया। जिसके बाद आज वो रांची पहुंचीं और बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर झामुमो का विरोध किया और पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई।

जामा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार की जेएमएम विधायक रही सीता सोरेन के रांची आने पर एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही सीता सोरेन ने कहा इससे 14 वर्ष झामुमो को दिया, लेकिन दुर्गा सोरेन के झारखंड के सपनों को पूरा नहीं कर सकी। अब वे अपने पति दुर्गा सोरेन का सपना पूरा कर सकेंगी। सीता सोरेन ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेकर वे दुमका में प्रचार अभियान शुरू करेंगी। उन्होंने कहा मोदी परिवार में आने के बाद मुझे यहां का माहौल खुशनुमा लगा।

उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए खुद का निर्णय बताया। 14 वर्ष में जो नही हुआ वो अब करने की उम्मीद बताई।वो अपने सम्मान की खातिर जेएमएम से अलग हुई। वह कहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम पूरे विश्व में फैलाया है। मुझे विश्वास है कि झारखंड में भी पीएम मोदी विकसित झारखंड बनाएंगे।

सीता सोरेन ने अपने देवर और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने उनके पति दुर्गा सोरेन की प्रतिमा नहीं लगने दीं। उन्होंने बताया कि जामा मोड़ पर उन्होंने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा लगाने को लेकर कई बार हेमंत सोरेन से बातचीत की, लेकिन उन्होंने प्रतिमा लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। साथ ही उन्होंने अपने पति के मौत पर भी संदेह जताया और इसकी जांच की भी मांग की है।

वही इस पर जवाब देते हुए झामुमो ने कहा कि भाजपा यही सब बुलवाने के लिए उन्हें अपने खेमे में शामिल किया है और परिवार फोड़ने का काम कर रही है।

Ranchi

Mar 28 2024, 13:34

राँची: उत्पाद विभाग की टीम ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

राँची: उत्पाद विभाग की टीम ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने नामकुम के लोवाडीह में बुधवार देर शाम छापेमारी की और भारी मात्रा में अलग-अलग विदेशी ब्रांड की नकली शराब, खाली बोतले, स्प्रीट, स्टीकर और अन्य केमिकल जब्त किये हैं.

छापेमारी के दौरान उत्पाद की टीम ने नकली शराब बनाने वाले किंगपिन नरेश सिंघानिया और उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है. उत्पाद की टीम गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है.

नरेश सिंघानिया लंबे समय से नकली विदेशी शराब बना रहा था. इसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को मिली थी.

अभियुक्तों ने उत्पाद विभाग की टीम को बताया कि वे स्प्रिट में केमिकल मिलाकर विदेशी ब्रांडों के नकली शराब तैयार कर रहे थे, जो मार्केट में कम दर में बिकते हैं. उत्पाद विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान 20-25 पेटी तैयार नकली शराब मिले हैं. वहीं विभाग की टीम ने बड़े-बड़े जार में स्प्रिट भी जब्त किये हैं.

अवैध शराब कारोबारी कोलकाता से ट्रांसपोर्ट से चोरी का स्प्रिट मंगवाते थे और टैंकर से चुराकर बेचते थे.

Ranchi

Mar 27 2024, 19:46

दीपक प्रकाश को बनाया गया स्टार प्रचारक, बिहार में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल


भाजपा ने बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की है। लोकसभा चुनाव में 40 सीटोंवाले इस महत्वपूर्ण राज्य के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है।

इस सूची में पहले नंबर पर पीएम मोदी का नाम है। दूसरे नंबर पर पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का नाम है। वहीं तीसरे पर रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंंह व चौथे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं। वहीं इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों को भी जगह मिली है तो कुछ भाजपा शासि‍त राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। 

इस स्टार प्रचारकों झारखंड से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद तथा बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। झारखंड-बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री एनएन त्रिपाठी को भी जगह दी गयी है। इस पर दीपक प्रकाश ने आशा व्यक्त की है कि बिहार में 40 के 40 सीटो पर भाजपा की जीत होगी। 

दीपक प्रकाश और एनएन त्रिपाठी के अलावा विधायक निक्की हेंब्रम को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है, जिनका कनेक्शन झारखंड से है। उनका मायके चाइबासा में है। वह एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री हैं और झारखंड की प्रभारी भी हैं।

Ranchi

Mar 26 2024, 13:32

गर्मी के दस्तक के साथ हीं रांची जल संकट शुरू, कई वार्डों में टैंकर से हो रही जलापूर्ति

रांची : गर्मी की दस्तक के साथ ही रांची शहर में जल संकट गहराने लगा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मई व जून में जब गर्मी चरम पर होगी, तो रांची की हालत क्या होगी..?

अभी लोगों को पेयजल की किल्लत के कारण परेशानी शुरू हो गयी है। हालात ये है कि आने वाले दिनों में पानी का संकट और बढ़ने वाला है। 

शहर के कई क्षेत्रों में बोरिंग व चापाकलों के सूखने के कारण वहां के लोग पेयजल के लिए पूरी तरह से निगम के टैंकर पर आश्रित हो गये हैं।

रांची के 11 वार्डों में हो रही है अभी टैंकर से जलापूर्ति

मई व जून में जब गर्मी चरम पर होगी, तो रांची शहर के बड़े क्षेत्रों के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। अभी शहर के 11 वार्डों में टैंकरों जलापूर्ति हो रही है। आने वाले दिनों में पानी का संकट और बढ़ने वाला है।

इन 11 वार्डों की प्यास बुझा रहे नगर निगम के टैंकर

बताया गया कि वर्तमान में शहर के 11 वार्डों में (तीन, चार, 16, 23, 25, 26, 38, 39, 41, 52, 53) टैंकर से जलापूर्ति शुरू कर दी गयी है। राजधानी रांची के हरमू मैदान, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, नदी किनारे हिंदपीढ़ी, बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी, सिंदवार टोली मोरहाबादी, पहाड़ी मोहल्ला भरमटोली, आजाद स्कूल के पास, डंगराटोली व बसर टोली में टैंकर से पानी का वितरण किया जा रहा है।

रांची के चार लाख लोगों को तीन दिनों से नहीं मिल रहा पानी, आज से कई इलाकों को मिलने की संभावना धुर्वा के कई इलाकों में टैंकर से हो रही पानी की आपूर्ति

वहीं, वार्ड 39 के धुर्वा में नाला रोड, जेपी मार्केट के पास, शर्मा मार्केट के पास, मामा नगर, ओवरिया रोड, पटेल नगर, ऊपर हटिया, देवी मंडप तुपुदाना, ब्रह्मचारी मैदान, आदर्श नगर व महुआ मोहल्ले टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है।

जलापूर्ति को लेकर नगर निगम के 60 टैंकर तैयार

बढ़ती गर्मी के साथ शहरवासियों को जलसंकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए रांची नगर निगम ने 60 टैंकर तैयार रखे हैं. सभी टैंकर्स में नगर निगम की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9431104429 लिखा गया है। जलसंकट से प्रभावित मोहल्ले के लोग निगम के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर टैंकर से पानी मंगवा सकते हैं।G

Ranchi

Mar 26 2024, 12:05

झारखंड में भूमिपुत्रों को लोकसभा का टिकट देकर भाजपा ने जेएमएम के लिए राह कर दी मुश्किल


(झारखंड डेस्क)

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 13 सीटों पर यहां के भूमिपुत्रों को टिकट देकर जेएमएम और अन्य दलों के लिए राह मुश्किल कर दी है।

 झारखंड में 13 सीटों पर भाजपा खुद लोकसभा चुनाव लड़ेगी।एक पर अपने एलाइंस आजसू को गिरिडीह सीट दी है जिस पर आजसू का सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी है वर्तमान में सिटिंग सांसद हैं।

इस बार भाजपा ने 5 सिटिंग सांसदों का टिकट काट दिया है।काफी मंथन के बाद भाजपा ने यह निर्णय लिया है।

ये पांच संसद है हज़ारीबाग से जयंत सिन्हा,दूसरे हैं चतरा से सुनील सिंह,लोहरदगा से सुदर्शन भगत धनबाद से पीएन सिंह और दुमका से सुनील सोरेन।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सांसदों का टिकट काटने के पीछे जो वजह बताया जा रहा है, वह अलग अलग है ।

जयंत सिन्हा दो बार सांसद रहते हुए आम मतदाताओं से घुल मिल सके। इस लिए इनका टिकट कटा। पीएन सिंह का उम्र आड़े आया तो बाकीं लोगों को सत्ता विरोधी लहर के कारण बदला गया।इस परिस्थिति में इस बार जिन 13 नामो की घोषणा की वे सभी यहां के स्थानीय लोग है जिनकी पकड़ जनता और झारखंड की राजनीति पर मजबूत है।

अब तक के सियासी हालात को देखते हुए भाजपा की रणनीति को राजनीतिक विश्लेषक झारखंड में सही निर्णय मान रहें है,जैसा कि कुछ मीडिया हाउसका सर्वे भी सामने आया है जिसके अनुसार 13 सीटों पर भाजपा की स्थिति को बेहतर है।

भाजपा में गीता कोड़ा और सीता सोरेन को मिलने से स्थिति और मजबूत हुई।साथ इस बार भाजपा ने करीब करीब सभी यहां के स्थानीय लोगों को टिकट दिया है जिसके कारण अन्य दलों के लिए मुकाबला संघर्षपूर्ण हो गया है।

Ranchi

Mar 25 2024, 20:28

दुमका : सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष, जमकर आतिशबाजी, उड़े अबीर-ग़ुलाल


दुमका : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीता सोरेन को दुमका संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर खुशियाँ मनाई। रानेश्वर में कार्यकर्ताओं ने पार्टी आलाकमान के निर्णय का स्वागत करते हुए आतिशबाजी की और मिठाइयाँ बांटी। 

रानेश्वर मंडल द्वारा दुमका संसदीय क्षेत्र से सीता सोरेन को सांसद प्रत्याशी बनाये जाने पर जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ दत्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और सांसद प्रत्याशी सीता सोरन को बधाई दिया। 

मौके पर कार्तिक घोष, नव घोष, सोमेन घोष, दीपक मंडल, सुमन घोष, गौत्तम घोष, मजनू मरांडी, छोटन घोष, साधन दत्त, सहदेव किस्कू, लालबाबू राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इधर पंचायत अध्यक्ष मजनू मरांडी के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाये जाने पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाया। पंचायत अध्यक्ष मजनू ने कहा कि सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाये जाने पर हम सभी कार्यकर्ता बहुत खुश है। सीता सोरेन लगातार तीन बार जामा से विधायक रही है और उनके उनका आने से पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष सोमेन घोष, छोटन घोष, सुमन घोष, गौत्तम घोष, पलास पाल, भाग्यधर घोष, बिपत्ररन घोष, सुनील माल आदि उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Ranchi

Mar 25 2024, 18:02

दुमका में सीता को इंडिया से कौन देगा टक्कर ..? कल्पना या कोई अन्य बीजेपी के बाद इंडिया गठबंधन की लिस्ट पर सबकी निगाहें


 झारखंड में दुमका लोकसभ सीट पर महा -मुकाबला होगा। यह मुकाबला शिबू सोरेन परिवार के बीच होने की संभावना बन गई है। भाजपा ने यहां से सत्तारूढ़ महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय राजनीतिक दल झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहु सीता सोरेन कोउम्मीदवार बनाया है।

सीता 19 मार्च को ही झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुई थीं।चर्चा है कि दुमका से सोरेन परिवार का कोई सदस्य या पूर्वमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उतारा जा सकता है। हेमंत फिलहाल जेल में बंद हैं। लेकिन, कार्यकर्ताओं में उनके प्रति जो संवेदनाएं दिख रही हैं, उसे देखते हुए हेमंत को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी चल रही है।

 ऐसा होने पर पहली बार झारखंड में शिबू सोरेन परिवार के दो सदस्य एक सीट पर आमने-सामने होंगे। ऐसे में महागठबंधन के आगे की रणनीति पर पूरे राज्य की नजर रहेगी।भाजपा ने झारखंड के 14 में से 13 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, एक गिरिडीह सीट एनडीए की सहयोगी आजसू पार्टी के पास है। अभी इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। भाजपा ने आपने 11 सांसदों में से पांच का टिकट काट दिया है।

 पूर्व में जहां दो सांसदों का टिकट कटा था, वहीं रविवार को जारी सूची में तीन और सांसदों कीजगह नए प्रत्याशी पर भरोसा जताया गया है। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास की अपनी अवधारणा के अनुसार निर्णय लिया है।

धनबाद से पीएन सिंह और चतरा से सुनील सिंह का टिकट काटा गया

दुमका सीट पर सांसद सुनील सोरेन की उम्मीदवारी की घोषणाके बाद उन्हें बदल दिया गया है। दुमका से अब दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन भाजपा की उम्मीदवार होंगी। उम्मीद की जा रही है कि दुमका से अब सोरेन परिवार के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा। रविवार को जारी सूची में धनबाद से पीएन सिंह और चतरा से सुनील सिंह का टिकट काट दिया गया। पीएन सिंह तीन बार से सांसद थे। उन्होंने 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। वहीं, चतरा लोकसभा सीट से सुनील सिंह दो बार से सांसद रहे।

Ranchi

Mar 25 2024, 18:01

झारखंड की पांच सीट खूंटी, दुमका, कोडरमा, सिंहभूम और हजारीबाग में होगा रोचक मुकाबला,जिसपर टिकी है सबकी निगाहें


 

रांची (डेस्क) : वैसे तो झारखंड की हर लोकसभा सीट पर मुकाबला रोचक होता है, लेकिन इस बार खासतौर से पांच सीटों पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं। भले ही एनडीए के अलावा अन्य किसी दल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन राज्य की कुछ सीटें ऐसी हैं जो दोनों ही गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई हैं। इन सीटों पर जीत और हार से झारखंड की राजनीति पर सीधा असर पड़ने वाला है। यही कारण है कि एक ओर जहां एनडीए दांव-पेंच कर रहा है, तो दूसरी ओर इंडी गठबंधन भी ताल ठोंक रही है।

 जिन सीटों पर दोनों गठबंधनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी दिख रही हैं, उनमें कोडरमा, खूंटी, हजारीबाग, सिंहभूम और दुमका शामिल हैं।

हज़ारीबाग से इस बार भाजपा ने मनीष जयसवाल को उतारा है ।मनीष जयसवाल सदर विधायक रहें हैं लेकिन पूरे लोकसभा क्षेत्र में इन्हें अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी क्योंकि लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा पड़ती है।  

हज़ारीबाग सदर,बड़कागांव,मांडू,बरही और रामगढ़ इन सभी विंधानसभा क्षेत्रों के लिए मनीष जयसवाल नए चेहरा हैं बड़का गांव , बरही और रामगढ़ में कांग्रेस और इंडी का मज़बूत गढ़ है। ऐसे हालात मे मनीष जयसवाल को कड़ी चुनोती का सामना करना पड़ेगा।

कोडरमा, खूंटी,दुमका और सिंहभूम ये सभी सीट ऎसे हैं जहां महत्वपूर्ण चेहरा चुनाव मैदान में है जिन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना होगा।और भाजपा की इन सीटों को फतह करने के बाद हीं आगे विंधानसभा चुनाव का दशा और दिशा तय होगा।